चिकित्सकों को जैनेरिक दवाएं लिखने के दें निर्देश

Spread the love

स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने भेजा स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने स्वास्थ्य मंत्री से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को मरीज के पर्चे पर जैनेरिक दवा लिखने के निर्देश देने की मांग की है। कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी की ओर से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार के साथ ही पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक मरीजों के पर्चे पर मेडिकल स्टोर की महंगी दवाएं लिखते हैं। ऐसे में गरीब परिवार के व्यक्तियों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता। कहा कि हर परिवार को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार ने अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले हुए हैं। बावजूद इसके चिकित्सक मरीजों के पर्चे पर जैनरिक दवाएं नहीं लिखते। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मरीजों के पर्चे पर जैनेरिक दवाएं लिखी जानी चाहिए। इस मौके पर कुंवर सिंह, चंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *