गोवंश के हमले में मारे गए व्यक्ति को दें दस लाख रूपये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश के रहने की व्यवस्था न किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि निराश्रित गोवंश के हमले में कई लोग चोटिल रहे हैं। गोवंश के हमले से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। निराश्रित गोवंश के हमले से मारे गए व्यक्ति को दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाए।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल की ओर से जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन दिया गया। कहा कि कालाबड़ निवासी जयप्रकाश कुलाश्री को निराश्रित गोवंश ने हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए जयप्रकाश को ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर भी किया गया। जहां जयप्रकाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कहा कि वर्तमान में जयप्रकाश के घर में पत्नी, वृद्ध माता व दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे बेरोजगार हैं। ऐसी परिस्थिति में जयप्रकाश को सरकार को दस लाख की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। इस मौके पर सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, अनूप बिष्ट, अनिल डबराल, हरीश कुकसाल, संजय असवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *