ग्लेशियर आपदा में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

हरिद्वार। भाजपा नेताओं की एक बैठक मध्य हरिद्वार स्थित होटल में संपन्न हुई। मंगलवार को आयोजित बैठक में रैणी-तपोवन में आई आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। वहीं आपदा आने के बाद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सक्रियता को लेकर आभार जताया गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, भाजपा पार्षद दल के उप नेता राजेश शर्मा, पार्षद निशा नौडियाल, नेपाल सिंह, श्यामल दबोडिया, निशा पुंडीर, संजय पुंडीर, मदन गोपाल, सुभाष सैनी, धीरेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे। उधर, गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देवभूमि चमोली की घटना से पूरा गायत्री परिवार दु:खी है। डा. प्रणव पण्ड्या ने सभी बचावकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *