काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सालय के नेत्र विभाग में मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार और मंगलवार में कुल मिलाकर 419 ओपीडी हुई। जिसमें 24 मोतियाबिंद, 19 मरीज काला मोतिया और 16 मरीज झिल्ली की सफाई के चिह्नित किए गए। बुधवार को 25 मरीजों के ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर में आंखों की जांच, काला मोतिया, आंखों की झिल्लियों की सफाई, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये मरीज चिह्नित किए गए। इस शिविर में डॉ. गीतांजलि तिवारी की पूरी टीम द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों की उचित देखरेख में निरीक्षण किया गया। यहां क्लब अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा, सचिव आशीष पैगिया, कोषाध्यक्ष विपिन तोमर, मयंक गुप्ता, आशीष पाहवा, विपिन तोमर, अभिषेक गोयल, विवेक पैगिया, भूपेश नरूला, अनुराग सोलंकी, जतिन गोयल, राजीव अग्रवाल, अपूर्व मेहरोत्रा, हिमांशु गर्ग, डॉ. रजत, डॉ. भारत आदि मौजूद रहे।