काला मोतिया सप्ताह मनाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। नेत्र सचल इकाई पौड़ी एवं महंत इंद्रेश सेवा प्रदाता संस्था जिला चिकित्सालय पौड़ी द्वारा 6 से 12 मार्च तक विश्व काला मोतिया सप्ताह मनाया गया। जिसके तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में 37 मोतियाबिंद के साथ-साथ 6 ग्लूकोमा के सफल ऑपरेशन भी किए गए। चिकित्सालय के डॉक्टर एसके सिंह व वरिष्ठ दृष्टिमितिज्ञ नेत्र सचल इकाई पौड़ी नितेश तिवारी ने बताया कि 6 12 मार्च तक मनाए गए विश्व काला मोतिया सप्ताह के तहत चिकित्सालय में निशुल्क 43 आंखों के ऑपरेशन किए गए। जिसमें 37 मोतियाबिंद के 6 ग्लूकोमा के सफल ऑपरेशन किए गए। बताया कि किए गए सभी सफल ऑपरेशनों में ओटी असिस्टेंट नीरज कुमार, वार्ड ब्वॉय रजनीश रावत सहित नर्सिंग स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *