गौरवशाली हैं देवभूमि उत्तराखंड की परंपराएंरू कैलाशानंद गिरी

Spread the love

हरिद्वार । निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी एवं अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उपराष्ट्रपति को माई की चुनरी, नारियल एवं मां मनसा देवी का चित्र भेंटकर आर्शीवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही हरिद्वार आने का निमंत्रण दिया।
निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म संस्ति दुनिया की संवाहक बनी हुई है। विदेशी भी हिंदू संस्ति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली परंपराएं हैं। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम सहित हेमकुंड साहिब पूरी दुनिया की आस्था का केंद्र हैं। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि शीघ्र ही उपराष्ट्रपति मां दक्षिण काली का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्री दक्षिण काली मंदिर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *