सड़क पर पलटी जीएमओयू की बस, चार महिलाएं घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल ब्लॉक के तोल्यूडांडा के समीप जीएमओयू की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। रिखणीखाल थाना पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चार महिलाएं घायल हो गई। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। बस में 15 सवारियां थी।
रिखणीखाल थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि तोल्यूडांडा के पास जीएमओयू की एक बस सड़क पर पलट गई है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। घटना में सभी यात्रियों को साधारण चोटें आई हैं तथा सभी की स्थिति सामान्य है। चार यात्रियों को ज्यादा चोटें आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में 57 वर्षीय सरला देवी पत्नी चंद्रमोहन सिंह, 81 वर्षीय विद्या देवी पत्नी विक्रम सिंह, 60 वर्षीय विमला देवी पत्नी मदन सिंह, 29 वर्षीय शिल्पा देवी पत्नी विजयपाल निवासी उम्मेदु बाखल, तोल्यूडांडा घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *