कोटद्वार से डांडा नागराजा के लिए चले जीएमओयू बस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार से डांडा नागराजा के लिए जीएमओयू की बस सेवा शुरु करने की मांग की है। कहा कि इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
इस संबंध में बंगानीखाल निवासी राजेश प्रकाश थपलियाल ने जीएमओयू को ज्ञापन दिया। बताया कि डांडा नागराजा मंदिर से सैकड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। पूर्व में डांडा नागराजा के लिए कोटद्वार से चार बसें संचालित होती थी। लेकिन, वर्तमान में यह बस सेवा बंद हो चुकी है। जिससे यात्रियों को सतपुली, बांघाट, बनेख, घंडियाल, कांसखेत, अधवानी, नाहसैन, बंगानी खाल होते हुए डांडा नागराजा जाते हैं। ऐसे में उन्हें बड़ा लंबा घूमकर जाना पड़ता है। यदि बस सेवा शुरु होती है तो यात्रियों को आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *