चारधाम यात्रा से लौटी जीएमओयू की बसें, पहाड़ के यात्रियों को मिली राहत

Spread the love

अधिकांश बसों के चार धाम रूट पर जाने से यातायात व्यवस्था हो गई थी बेपटरी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चारधाम यात्रा रूट पर गई गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन (जीएमओयू) की बसें अब वापस लौटने लगी हैं। बसों के रूट पर लौटने के बाद पहाड़ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने लगी है। इससे पूर्व मैक्स संचालक यात्रियों से मुंह मांगा किराया वसूल रहे थे।
गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन को गढ़वाल की रीढ़ कहा जाता है। लेकिन, अधिकांश बसों के चार धाम यात्रा रूट पर चले जाते से पहाड़ में यातायात व्यवस्था बेपटरी होने लगी थी। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी गर्मी की छुट्टी में मैदान से अपने गांव जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही थी। यही नहीं यात्रियों की इस मजबूरी का सबसे अधिक फायदा मैक्स वाहन चालक उठा रहे थे। कई मैक्स वाहन चालक यात्रियों से दोगुना किराया तक वसूल रहे थे। पहाड़ में कई रूट ऐसे भी हैं जहां केवल जीएमओयू की बसों का ही संचालन होता है। ऐसे में यात्रियों को इन रूटों पर वाहन बुक कर यात्रा करनी पड़ रही थी। लेकिन, अब धीरे-धीरे जीएमओयू के वाहन यात्रा से वापस लौटने लगे हैं। बसों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *