कन्या पूजन व हवन कर मां दुर्गा की हुई उपासना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को नवरात्र की अष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने देवालयों व घर में कन्या पूजन व हवन कर मां दुर्गा से अपने परिवार व समाज के लिए सुख शांति की कामना की।
चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने प्रात:काल स्नान कर मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों व घरों में देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की आराधना हुई। कई श्रद्धालुओं ने घर में कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं के पैर धोकर उन्हें तिलक लगाया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए गए। महाष्टमी को लेकर देवालयों को फुल मालाओं से सजाया गया था। दुर्गा मंदिर, देवी मंदिर, बाला जी मंदिर, नव दुर्गा मंदिर सहित आसपास के देवालयों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। लोगों ने मां दुर्गा से अपनी घर-परिवार व समाज के लिए सुख-शांति की कामना की। कई देवालयों में महिलाओं की ओर से कीर्तन भी किया गया। देवी मंदिर में मां दुर्गा की पूजा के बाद हवन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *