गोदियाल 24 को पहुँचेंंगे कर्णप्रयाग

Spread the love

चमोली। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के कर्णप्रयाग दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आगामी 24 अगस्त को करीब दोपहर बारह बजे यहां पहुंचेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल का कहना है कि गोदियाल 24 अगस्त को नगर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जिसकी स्वागत की तैयारियां की जा रही है। कहा कि गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। न्याय पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी गोदियाल के स्वागत में पहुंचेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। बैठक में जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, संजय रावत, बीरेंद्र मिंगवाल, ईश्वरी मैखुरी, हरीश सती, सुभाष रावत, सुरेश डिमरी, गौतम मिंगवाल, लखपत सगोई, हरीश चौहान, पुष्कर रावत, राजा चौहान, जगदीश सती, रामदयाल, जितेंद्र कुमार, गजपाल सोनी, शिशुपाल लाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *