मतदान को घर-घर जाकर किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत जीजीआईसी कलालघाटी के एनएसएस स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट देने को लेकर जागरूक किया।
गुरुवार को चलाए गए अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने मेरा वोट-मेरा अधिकार प्रपत्र पर मतदाताओं के नाम व नंबर भरवाए। जिससे मतदान के दिन उन्हें पुन: मतदान करने के लिए स्मरण कराया जा सके। इसके साथ ही अशक्त मतदाताओं को मतदान स्थल पर ले जाया जा सके। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू कपरवाण ने कहा कि स्वयंसेवी छात्राओं में हर्षिता त्यागी, दीपिका, पारुल, मुस्कान, प्रियांशी, भावना, आरती, तानिया, याशिका, श्रेया, कमला ने प्रशंसनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवी छात्राएं मतदान दिवस तक जागरूकता कार्यक्रम चलाती रहेंगी। मतदान के बाद सबसे अधिक संपर्क कार्य करने वाली स्वयंसेवियों को मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *