गोखले मार्ग करवाया खाली, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

Spread the love

शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने गोखले मार्ग को खाली करवाते हुए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। कहा कि गोखे मार्ग को पहाड़ से आने वाले वाहनों के लिए वन-वे बनाया गया है। ऐसे में अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है।
बुधवार सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी व यातायात निरीक्षक शिव कुमार के नेतृत्व में टीम ने गोखले मार्ग में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अतिक्रमण हटाते हुए रेहड़ी-ठेली व फड वालों को दोबारा मार्ग पर नहीं आने की चेतावनी दी। बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गोखले मार्ग को पहाड़ से आने वाले वाहनों के लिए वन-वे बनाया गया है। लेकिन, मार्ग पर रेहड़ी-ठेली व फड लगने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई भी रेहड़ी-ठेली या फड संचालक मार्ग पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों व वाहन चालकों से भी अपने वाहनों को सड़क किनारे सफेद पट्टी के बाहर खड़ा करने की अपील की गई। कहा कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *