होली को लेकर सजा गोला बाजार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। रंगों के त्योहार होली को लेकर श्रीनगर का गोला बाजार सज गया है। बाजार में इस बार कई तरह के आर्गेनिक रंगों की भरमार भी है। होली में रंगों का कारोबार करने वाले लोगों का इस बार का होली का त्योहार उम्मीदों भरा रहने वाला है। श्रीनगर में हर बार की तरह इस बार भी गोला बाजार में रंगों की दुकानें लग गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से श्रीनगर आने वाले लोगों ने रंगों की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। रंग विक्रेता सागर अग्रवाल का कहना है कि इस बार होली के त्योहार में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार कई तरह के आग्रेनिक रंग भी बाजार में आए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर मिठाई की दुकानों में गुजिया व अन्य कई तरह की मिठाइयां भी तैयार होने लग गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *