ऑटो में बैठी महिला के गले से निकाली सोने की चेन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुर्गापुरी चौराहे के समीप ऑटो में सवार एक महिला के गले से कुछ महिलाओं ने सोने की चेन निकाल ली। जैसे ही महिला को चेन गायब होने की जानकारी मिली, महिलाएं भागने का प्रयास करने लगी। जिसमें से दो महिलाओं को तो आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन, एक भागने से सफल हो गई। पुलिस पकड़ी गई दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
घटना शनिवार दोपहर की है। निंबूचौड़ निवासी महिला कांति देवी आटो में सवार होकर दुर्गापुरी में अपने बीमार भाई से मिलने जा रही थी। इसी दौरान आटो में तीन अज्ञात महिलाएं भी बैठ गई। पीड़ित कांति देवी ने बताया कि स्टेंड आने पर जैसे ही उन्होंने आटो चालक को पैसे देकर गले में हाथ लगाया तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही आटो में सवार तीन महिलाएं कूदकर भागने लगी। बताया कि जैसे ही उन्होंने चीख-पुकार की तो पास के व्यापारियों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। जबकि, एक महिला भागने में सफल रही। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह मेरठ व बरेली की रहने वाली हैं। महिलाओं के पास से चेन बरामद नहीं हुई है। फरार महिला की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *