स्वर्ण पदक विजेता पंकज का किया सम्मान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र व खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता पंकज सिंह रिलकोटिया को विवि की ओर से सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने उनकी उपलब्धि को विवि के लिए गौरव बताया। विवि के सहायक खेल निदेशक मोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि कुलपति की ओर से सम्मान के रूप में पंकज को प्रशस्ति पत्र व 60 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *