दिन दहाड़े सोने के हार और नगदी चुराई

Spread the love

चम्पावत। बनबसा के घर में चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। चोरों ने घर में रखे सोने के हार और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त घर के लोग बाहर गए हुए थे। पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस में दी है। मिली जानकारी के अनुसार पचपकरिया निवासी मनोज कापड़ी पुत्र खीमानंद कापड़ी शनिवार को परिवार समेत घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में धावा बोल दिया। पीड़ित परिवार को चोरी की जानकारी घर लौटने पर मिली। मनोज ने बताया कि चोरों ने घर में रखे ढाई तोले के सोने के हार, एक चांदी की पायल और चार हजार रुपये चुरा लिए। उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी पुलिस को दे दी है। इधर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शक के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *