छात्र जीवन स्वर्णिम काल, लक्ष्य निर्धारित करें युवा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्र मोहन सिंह ने गुरुवार को आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में छात्र-छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर क्राइम नशा, बाल अपराध के बारे में जानकारी दी। कहा कि छात्र जीवन स्वर्णिम काल है। इसलिए लक्ष्य निर्धारण कर छात्र मंजिल तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी शिक्षक के रूप में 10 वर्ष से अधिक सेवाएं दी है। इसलिए वह भली-भांति जानते है कि विद्यार्थी जीवन कैसा होता है। कार्यक्रम का संचालन पीएलबी पुष्पेंद्र राणा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह रावत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *