हरिद्वार ,। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस वर्ष बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के धाम पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वृष लग्न में कपाट खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि की घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में की गई।
इस वर्ष टी. गंगाधर लिंग को बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ भी माना जाता है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
00