शिक्षा से ही होगा श्रेष्ठ समाज का निर्माण : सुयश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के अंर्तगत ग्रीन पब्लिक स्कूल में 23वें वार्षिकोत्सव में नौनिहालों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश रावत ने किया। इस अवसर सुयश रावत ने कहा कि शिक्षा से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है। नौनिहाल देश का भविष्य हैं और देश के अच्छे भविष्य के लिए नौनिहालों का सुशिक्षित होना आवश्यक है। वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा हिन्दी, अंग्रेजी, गढ़वाली, जौनसारी, कुमाउनी आदि गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी गइ्रं। इस मौके पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डिग्री कॉलेज सतपुली के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, पीएन गोस्वामी, विद्यालय प्रबंधक राकेश डोबरियाल, प्रधानाचार्य संगीत बुडाकोटी, रणधीर सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *