गुड टच-बेड टच के बारे में किया सचेत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बालिका इंटर कालेज बीरोंखाल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को भ्रूण हत्या, बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बालिकाओं को गुड टच-बेड टच के बारे में सचेत किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीत तोमर ने बालिकाओं को कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह के बारे में जानकारी दी। कहा कि बालिकाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है, जिससे वह अपने अधिकारों का प्रयोग अच्छी प्रकार से कर सकें। क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अनीता कुमारी ने बालिकाओं को गुड टच-बेड टच के बारे में जानकारी दी। सुपरवाइजर आशा रावत ने बालिकाओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी। इस मौके पर वर्तमान समाज में महिलाओं की स्थिति पर निबंध प्रतियोगिता, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर श्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी केंद्रो की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व विद्यालय की बालिकाएं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *