डाक्टर दंपती के मकान से लाखों का सामान चोरी

Spread the love

 

काशीपुर(आरएनएस)। डक्टर दम्पत्ति के मकान से अज्ञात चोर अलमारी में रखे कीमती आभूषण चोरी कर ले गये। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बाजपुर रोड स्थित प्रकाश सिटी निवासी संजय कुमार पुत्र लल्लूराम ने बताया कि वह बिजनौर में सरकारी अस्पताल में डक्टर के पद पर कार्यरत है तथा अपनी पत्नी के साथ कार्य दिवस में बिजनौर में ही रहता है। बताया कि वह शनिवार की शाम को अपनी पत्नी के साथ अपने स्थाई मकान में आ जाता है और सोवार की सुबह चला जाता है। बीती 7 अक्टूबर को वह अपने व्यत्तिफगत कारणों से अपने उत्तफ मकान में नहीं आया। बताया कि उसने घर की साफ-सफाई करने के लिए खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक कामवाली किरन को साफ-सफाई के लिए रखा है जो उनकी अनुपस्थिति में पडौसी विपिन तोमर से चाबी लेकर सफाई करके चली जाती है। बीती सोमवार की सुबह जब उक्त कामवाली करीब 9 बजे आई तो उसने देखा की घर का दरवाजा पहले से ही खुला पड़ा है। कामवाली ने इसकी सूचना उन्हें दी तो उन्होंने पड़ोसी से सही जानकारी के लिए फोन करा तो पड़ोसी की पत्नी ने अंदर आकर देखा तो बैड रूम के साथ लगे कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है व उस कमनरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है। जानकारी होने पर वह बिजनौर से अपनी पत्नी के साथ करीब 12-30 बजे अपने घर पर पहुंचा, देखा तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में रखी अलमारी में रखे समस्त जेवरात चोरी हो गये। उन्होंने बताया कि चोरी गये आभूषण करीब 12 से 15 लाख के है। पुलिस ने मौका मुआयना कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *