शराब तस्कर पर लगाया गुंडा एक्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले की पुलिस नशे की अवैध तस्करी पर रोक लगाने को लेकर लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस अभियान चलाकर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इसके अलावा अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही भी की जा रही है। श्रीनगर पुलिस ने एक अभियुक्त के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की है। अभियुक्त पिछले काफी समय से अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, आदतन अपराधियों की निगरानी करने, भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने, अवैध गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने अभियुक्त योगेन्द्र सिंह रावत उर्फ योगी पुत्र सोहन सिंह निवासी श्रीकोट, गंगनाली श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विरूद्ध अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में लगातार सक्रिय रहकर, संलिप्त रहने पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि जनपद में ऐसे आदतन अपराधी जो कई अपराधों में लगातार संलिप्त हैं, उनके विरूद्ध गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *