गोपाल सिंह बने परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह रावत व सचिव पद पर राकेश चंद्र डबराल को चुना गया है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया।
शनिवार को जीएमओयूलि के प्रधान कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष राजेश चंद्र बुडाकोटी, सचिव राकेश चंद्र डबराल, संयुक्त सचिव रामनारायण साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, व कार्यकारणी सदस्य सुभाष चंद्र बलूनी, राकेश मोहन त्योगी, दिनेश चंद्र जदली, वीरेंद्र सिंह चौधरी, दर्शन सिंह, सुरेश चंद्र कवटियाल को चुना गया। इस मौके पर अमरपाल सिंह नेगी, जगदीश असवाल, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, अंजू नैनवाल, अर्पणा ध्यानी, सावित्री देवी, सचिन असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *