शासन ने किए पांच आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस को पांच पुलिस उपमहानिरीक्षक मिलने जा रहे हैं। विभिन्न जनपदों एवं पुलिस इकाइयों में तैनात 5 आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दे दी गई है। इन अधिकारियों की प्रोन्नति के साथ ही कुछ जिलों में अब नए एसएसपी तैनात किए जाऐंगे। सोमवार को देर शाम शासन पांच पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन कर क्प्ळ बना दिया गया है। जिन अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है उनमें आईपीएस जन्मेजय खंडूरी , सुनील मीणा , सदानंद दाते , सेंथिल अबुदेई एवं योगेंद्र सिंह सह रावत शामिल है़। इन 5 अधिकारियों के साथ ही देहरादून सहित उन जिलों में भी एसएससी बदले जाने ते हैं जहां या आईपीएस तैनात है। इनमें देहरादून एवं हरिद्वार मुख्य जिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *