उपलब्धियों के बूते राज्य में पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकाररू भट्ट

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा विधानसभा स्तरीय और बुधजन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सांसद अजय भट्ट ने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि उपलब्धियों के बूते भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। सोमवार की शाम को भारी बारिश के बीच नगर पंचायत सभागार में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी पार्टी अध्यक्ष के साथ-साथ प्रधानमंत्री के पद तक जा सकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और पाकिस्तान के कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देकर न केवल सेना का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि समूचे विश्व को अपनी ताकत का एहसास कराया। कहा कि सरकार किसानों के लिए भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। पहली बार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *