आपदा प्रभावितों के साथ दिन-रात सहयोग में लगी सरकार

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि वर्षाकाल चल रहा है। आपदा से लगातार नुकसान हो रहा है। प्रभावितों को हरसंभव मदद सरकार कर रही है। विपक्षी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता प्रभावितों के बीच हैं।भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। वह आपदा को मुद्दा बना कर अनर्गल बयानबाजी कररहे हैं। बताया कि आपदा के दौरान जिले में नौ आंशिक और 18 मकान पूर्ण ध्वस्त हैं। प्रभावितों को सहायता दी जा रही है। जांच प्रक्रिया के बाद ही कार्रवाई संभव है। सकन्यूड़ा गांव में दो मकान ध्वस्त हुए थे। उन्हें त्वरित मदद की गई। दो प्रभावितों की कार्रवाई गतिमान है। वर्षा से सड़कें बंद हो रही हैं। उन्हें युद्घस्तर से खोला जा रहा है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव व संजय परिहार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *