सरकार ने खेल प्रेमियों को दी सौगात

Spread the love

887.89 लाख की लागत से बनेगा श्रीकोट में स्टेडियम
श्रीनगर गढ़वाल : विधानसभा श्रीनगर के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खेल प्रेमियों को एक सौगात दी है। नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत श्रीकोट में स्थित सीडीएस विपिन रावत स्टेडियम के लिए 8 करोड़ 87 लाख 89 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिसमें 400 मी. 8 लेन का एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा।
पौड़ी जनपद के भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट के हवाले से मिली खबर के अनुसार कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि श्रीकोट स्थित स्वर्गीय बिपिन रावत स्टेडियम में 400 मी. 8 लेन का ऐथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बन जाने से समस्त गढ़वाल क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा। डॉ. रावत ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र से कई प्रतिभाएं ऐसी थीं, जो मैदान ना होने के कारण पलायन कर जाते थे, लेकिन अब आने वाले समय में खेलकूद के क्षेत्र में लोगों को गढ़वाल क्षेत्र से पलायन नहीं करना पड़ेगा। खेलों के प्रति रुझान रखने वाले युवाओं को स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की तैयारी करने का मौका मिलेगा। स्टेडियम के लिए बजट स्वीकृत कराने पर पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, लखपत भंडारी, भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, श्रीनगर अनु मोर्चा के अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा कंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज रावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मयंक जैन, कुशलानाथ, पूजा गौतम आदि ने कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *