जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दे रही सरकार: कौशिक

Spread the love

ऋषिकेश। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। दिसंबर माह तक वैक्सीनेशन पूरा कर लिया जाएगा। कुछ राजनैतिक दल अफवाह फैलाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ऋषिकेश पहुंचे। नटराज चौक पर भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपाइयों ने नटराज चौक से दून मार्ग स्थित एक होटल तक रैली निकाली। होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा को बढ़ाने में कार्यकर्ताओं का खून पसीना लगा है। भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें बेहतरीन कार्य कर रही हैं। कोरोना काल में भी सरकार ने निशुल्क वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। दिसंबर माह तक वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा। जबकि कुछ राजनैतिक दल भाजपा सरकार की छवि खराब करने के लिए स्वास्थ्य व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अफवाह फैलाने में लगे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पार्षद विजय बडोनी, मनीष बनवाल, अनिता रैना, विजेंद्र मोघा, नामित पार्षद कमलेश जैन, पूर्व दर्जाधारी मंत्री संदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, यशवंत रावत, रोमा सहगल, अक्षत खेरवाल, गौरव कैंथोला, प्रकान्त कुमार, रूपेश गुप्ता, देवदत्त शर्मा, विपिन कुकरेती, परीक्षित मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *