सरकार ने कालागढ़ वासियों को किया बेघर : सुरेंद्र सिंह नेगी

Spread the love

अब तक विस्थापन की कार्रवाई शुरू नहीं होने पर जताई नाराजगी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कालागढ़ में सिंचाई कॉलोनी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने भाजपा सरकार पर सिंचाई कालोनी में कई वर्षो से रह रहे लोगों को बेघर करने का आरोप भी लगाया। कहा कि अभी तक उनके लिए विस्थापन की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे कालागढ कालोनी वासी दर-दर की ठोकरें खाने के मजबूर हो गए हैं।
प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कालागढ में सिंचाई कालोनी को तो उजाड दिया। लेकिन उनके लिए अभी तक विस्थापन की व्यवस्था नहीं की, जिससे कालागढ कालोनी वासी दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है। उन्होंने कालागढ की दुदर्शा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कालागढ वासियों को उजाडने का काम किया है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कालोनी वासियों के लिए विस्थापन की रणनीति तैयार की थी। कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक बेघर हो चुके कालोनी वासियों के विस्थापन की दिशा में कोई कार्य नहीं किया है। कोटद्वार से कालागढ के लिए कांग्रेस के कार्यकाल में संचालित मोटर मार्ग को भी बंद कर दिया गया है, जिससे अब कालागढ वासियों को कोटद्वार आने जाने के लिए यूपी के रास्ते से होकर जाने के लिए मजबूर होना पडता है, जिससे कालागढ वासी अब तीन गुना किराया देकर कोटद्वार तहसील पहुंचते है। कहा कि कांगे्रेस के सत्ता में आते ही भाजपा के द्वारा बंद किये गये मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जायेगा, तथा कालागढ स्थित कालोनी वासियो के लिए विस्थापन की भी व्यवस्था किये जाने के लिए हरंसभव प्रयास किये जायेंगें। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण वर्तमान में घरेलू गैस के दाम लगातार बढ रहे है, साथ ही पेट्रो पदार्थो के दामों में भी बढोतरी होने से महंगाई चरम पर पहुंच गयी है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री ने कालागढ में कांग्रेस कार्यालय का भी उद्घाटन किया तथा कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाये जाने के लिए राजेश्वर कुमार अग्रवाल को महासचिव बनाये जाने पर उन्हें नियुक्त पत्र भी दिया। इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, आकाशदीप शर्मा, केंनिग कुमार, संजीव कश्यप, अंशुल, प्रीतम रौतेला वं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *