मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बना रही सरकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हज कमेटी की नवनियुक्त सदस्य रिजवाना परवीन का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान रिजवाना परवीन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
बुधवार को भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रिजवाना परवीन ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाना है। इसके लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कहा कि महिलाएं हज से संबंधी सुझाव दे सकें इसके लिए सरकार ने हज कमेटी का गठन किया हुआ है। भाजपा नगर मंत्री मोहम्मद कासिफ ने कहा सरकार मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बना रही है। इससे महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, मोहम्मद इमरान, उमेश त्रिपाठी, वीरेंद्र रावत, विकासदीप मित्तल, मोहन सिंह नेगी, पंकज भाटिया, दीपू पोखरियाल, मोहम्मद काशिफ, ताजुद्दीन, मोहम्मद शमशाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *