विद्युत दर बढ़ाकर जनता का शोषण कर रही सरकार

Spread the love

उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार से की बढ़ी हुई विद्युत दरें वापस लेने की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड में विद्युत दरें बढ़ाए जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि सरकार पहले से ही महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रही जनता का शोषण कर रही है। जन हित को देखते हुए जल्द निर्णय वापस लिया जाना चाहिए।
मंगलवार को उक्रांद ने अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। यूकेडी के संरक्षक और मार्गदर्शक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने उत्तराखंड के निवासियों के जल विद्युत ऊर्जा संबंधी अधिकारी छीने हैं। टिहरी बांध और अनेक जल विद्युत योजनाओं से उत्तराखंड को मात्र 12 प्रतिशत की रॉयल्टी दी जाती है, जो कि उत्तराखंडवासियों के लिए अन्याय है। सदस्यों ने टिहरी बांध सहित सभी जल विद्युत परियोजनाओं में उत्तराखंड को पचास प्रतिशत रॉयल्टी देने की मांग की है। कहा कि प्रदेश की जनता का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द बढ़ी हुई दरें वापस नहीं हुई तो उक्रांद जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, प्रवेश चंद्र नवानी, सत्यपाल सिंह नेगी, मुकेश बड़थ्वाल, भारत मोहन काला, सर्वेद्र काला, विनोद चौधरी, मेहरबान सिंह नेगी, सतपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *