सरकार लोक कल्याण के लिए बना रही योजनाएं: चौहान

Spread the love

चमोली। भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित में लगातार योजनाएं बना रही है। कहा सरकार पिछड़े, वंचितों, शोषितों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। गोपेश्वर में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेता आदित्य चौहान ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार सामाजिक न्याय क्षेत्र में लिए सराहनीय कार्य कर रही है परिवार में पति-पत्नी दोनों को वृद्घावस्था पेंशन अनुमन्य किये जाने की स्वीति दी गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए शत-प्रतिशत पात्र को अर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की स्वीति की गई है। साथ ही वृद्घावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन में भी वृद्घि की है। भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने केन्द्र और राज्य सरकार की अन्य लोक कल्याणकारी योजना को भी सरकार के सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास का महामंत्र बताया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला सह प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट, राजेन्द्र हटवाल, नगर पालिका अध्यक्षा पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, नंदी राणा, मोहन नेगी, महेन्द्र राणा, बल्लभ थपलियाल, लक्ष्मी बिष्ट, दीपा तिवारी, गणेशी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दशोली, हर्षवर्धन मैठाणी, उमेश भट्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *