सरकार डाक सेवकों की समस्याओं पर नहीं दे रही ध्यान

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अखिल भारतीय डाक सेवक संघ की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान डाक सेवकों ने पौड़ी मुख्य डाकघर में धरना देते हुए केंद्र सरकार व डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आक्रोशित डाक सेवकों ने कहा वे बीते चार दिनों से हड़ताल पर है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे डाक सेवकों में नाराजगी बनी हुई है।
आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से ग्रामीण डाक सेवकों का कार्य समय बढ़ाकर 8 घंटे करने, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, सामूहिक बीमा कवरेज की धनराशि 5 लाख तक बढ़ाने, विभागीय कर्मचारियों के समान ग्रामीण डाक सेवकों की ग्रेज्युटी को 5 लाख करने, सवैतनिक अवकाश को 180 दिनों तक नगदीकरण में बढ़ाने आदि की मांग पिछले समय से की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार व डाक विभाग अडियल रवैया अपना रहा है। जिसके चलते डाक सेवकों को अनिश्चित कालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में मंडलीय सचिव नंद किशोर डोभाल, रघुनंदन गोदियाल, मंडलीय कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह भंडारी, देवेंद्र चंदोला, अनीता देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *