शहीदों के परिवार के साथ खड़ी है सरकार: अजय भट्ट

Spread the love

लैंसडौन के गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट में पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने नूरानांग दिवस पर गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंटल केंद्र लैंसडौन पहुंचे। इस दौरान उन्होनें गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट केंद्र के युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों के साथ खड़ी है।
बुधवार को लैंसडौन पहुंचें रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का कमाण्डेंट बिग्रेडियर हरमीत सेठी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। हरमीत सेठी ने राज्यमंत्री को केंद्र की ओर से संचालित की जाने वाली प्रशिक्षण प्रणाली की जानकारी दी। रक्षा राज्यमंंंंंंंत्री ने नूरानांग दिवस पर गढ़वाल राईफल्स के महान योद्धा जसवंत सिंह को भी याद किया। कहा कि जसंवर्त ंसह जैसे योद्धा युवाओं के लिए मिसाल हैं। भारत चीन युद्ध में अकेले पड़ जाने के बाद भी जसवंत सिंह ने मैदान नही छोड़ा और चीनी सैनिकों से युद्ध करते रहे। युद्ध करते हुए जसवंत सिह ने चीन के 300 सैनिकों को मार गिराया था। कहा कि ऐसे ही सैनिकों की वजह से उत्तराखंड वीर भूमि कहलाता है। उत्तराखंड के हर परिवार से एक आदमी सेना में रहकर देश में लगा हुआ है। राज्य का हर युवा सेना में जाना जाता है। उत्तराखंड सेना पृष्ठ भूमि वाला राज्य है, इसीलिए प्रधानमंत्री ने राज्य को सैन्य धाम की उपाधि दी। बताया कि केंद्र सरकार द्वार सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, उनके आश्रितों व वीर नारियों के लिए अनके सुविधाएं दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *