जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देना चाहिए।
सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने बदरीनाथ मार्ग स्थित जनकल्याण सेवा समिति के केंद्र में भारत सरकार की हस्तशिल्प विकास परीक्षण योजना का निरीक्षण किया। जिसमें 30 महिलाओं की ओर से पीरूल, बेंत (रिंगाल) से निर्मित उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि जनकल्याण सेवा समिति कोटद्वार की 30 महिलाओं को 50 दिन की ट्रेनिंग देकर पीरूल और बेंत (रिंगाल) से निर्मित टोकरी, बास्केट, कटोरी अन्य सामग्री बनाई जा रही है। कहा कि पीरूल पहाड़ों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। कहा कि समूह के माध्यम से हम अपने लोकल फॉर वोकल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को भी साकार कर सकते हैं। उन्होंने समिति के अध्यक्ष सचिन नेगी, सचिव दीपाली, सदस्य मानसी, स्वाति, मधु, किरण, रोशनी के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, कमल नेगी, जितेन्द्र नेगी, मुन्ना फौजी, नीरूबाला खंतवाल, रजत भट्ट, मानेश्वरी बिष्ट, मुकुल नेगी आदि मौजूद रहे।