कोटद्वार-पौड़ी

भारत सरकार पड़ोसी देश में शांति और स्थिरता के लिए सक्रिय प्रयास करें

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : खिर्सू ब्लाक के राजकी इंटर कॉलेज चोपड़ा में शनिवार को राजनीति विज्ञान शाखा द्वारा बांग्लादेश संकट एवं भारत विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक मयंक उनियाल ने कहा कि वर्तमान बांग्लादेश संकट न सिर्फ अभूतपूर्व है बल्कि दक्षिण एशिया में भारत के एक महत्त्वपूर्ण सहयोगी देश में लोकतंत्र का यह हश्र होना भी चिंताजनक है। प्रधानाचार्य योगेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत सरकार को इस समय अपने पड़ोसी देश में शांति तथा स्थिरता के लिए अधिक सक्रिय प्रयास करने चाहिए, जिससे भारतीय हितों को सुरक्षित किया जा सके।
राजनीति विज्ञान प्रवक्ता मयंक उनियाल द्वारा यह पहल शुरू की गई है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को समसामयिक मुद्दों के विषय में जानकारी दी जाती है। कार्यक्रम में संजना, अमित, मीनाक्षी, कंचन, श्वेता, काजल, प्रीति आयुष, संतोषी, भारती, राधिका, साक्षी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्लादेश के वर्तमान संकट जहां स्वयं उस देश के लिए चिंताजनक है, लेकिन भारत के निकटतम सहयोगी होने के कारण भारत सरकार के लिए भी परेशानी का कारण बन गया है। सभी विद्यार्थियों ने बांग्लादेश को भारत का भरोसेमंद सहयोगी बताते हुए इस संदर्भ में भारत की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। इस मौके पर आशा रावत, अंगिता लिंगवाल, सर्वेश चंद्र गौड़, विनोद नेगी, आनंद कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!