बीकेटीसी को अस्तित्व में लाए सरकाररू कांग्रेस

Spread the love

चमोली। कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंगलवार को कर्णप्रयाग में रैली निकालने के साथ ही जनसभा की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार को अन्य मुद्दों के साथ देवस्थानम बोर्ड पर घेरते हुए कहा कि यदि सरकार की मंशा साफ है तो बीकेटीसी यानी बदरी केदार मंदिर समिति को जल्द अस्तित्व में लाया जाए। मुख्य बाजार में रैली के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डा. जीतराम ने कहा कि सरकार ने हक-हकूकधारियों और विपक्ष के विरोध के बाद देवस्थानम बोर्ड को समाप्त कर दिया है। लेकिन बोर्ड के बाद अब सरकार की मंशा क्या है यह स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार की मंशा साफ है तो पूर्व की भांति बीकेटीसी को अस्तित्व में लाए। डा. जीतराम ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश में साफ और ईमानदारी राजनीति का माहौल बन सके, इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। प्रदेश महामंत्री हरिष्ण भट्ट, पूर्व राज्यमंत्री भुवन नौटियाल, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत और प्रदेश सचिव मुकेश नेगी ने भी भाजपा सरकार पर पहाड़ की उपेक्षा को लेकर निशाना साधा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, गौचर के सुनील पंवार, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, मनोज रावत, जिला महामंत्री हरीश सती, गौतम मिंगवाल, सुभाष रावत, सुरेश डिमरी, राजेश्वरी नेगी, गजपाल सोनी, शिशुपाल लाल, संदीप चमोली, रामदयाल सहित कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *