आंदोलनकारियों के सपनों को साकार कर रही सरकार: तीरथ

Spread the love

श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोले गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत
जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 21 वर्षों में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हुआ है। कहा भाजपा ने राज्य के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने में भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है।
भाजपा कार्यालय में मंगलवार देर सायं को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद रावत ने कहा कि भाजपा ने दलगत राजनीति से हटकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। जगह-जगह राज्य में सड़कों का जाल बिछ चुका है। उन्होंने कहा राज्य में चलाई जा रही वात्सल्य व महालक्ष्मी योजना सहित तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल, राकेश ध्यानी, दिनेश असवाल, गणेश भट्ट, विनय घिल्डियाल, मानव सिंह बिष्ट, अनुग्रह मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *