भारतीय जनता पार्टी की ओर से बालासौड़ क्षेत्र में चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाजपा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल की ओर से हर घर भाजपा घर-घर भाजपा अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया।
बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बालासौड़ क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आमजन के हित को देखते हुए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने वार्ड में पार्टी के प्रपत्र भी चस्पा किए। इस मौके पर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, पार्षद नीरू बाला खंतवाल, कलम नेगी, मनीष भट्ट, गायत्री भट्ट, सुभाष पांडे, ऋतु चमोली, ज्योति, सतीश गौड़, आशुतोष तिवारी, सुरेश शर्मा, राजेश रावत,संग्राम सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह बिष्ट, उमेद सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।