हर घर पहुंचे सरकार की योजनाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी द्वारीखाल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष सुखपाल नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को देखते हुए ही जनता ने तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनाई है। केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को बेहतर दिशा में ले जाना है। पहाड़ में रहने वाले ग्रामीणों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने ग्रमीणों से स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कहा कि स्वरोजागर से जुड़ने के बाद युवाओं को पहाड़ से पलायन नहीं करना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल प्रभारी अनीता गौड़, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, मंडल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, रवींद्र रावत, शोभा नैथानी, यशोदा देवी, सुनील नेगी, ऋषि मोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *