जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल प्रभारी संजय गौड़ ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि हर घर सरकारी योजना पहुंचे यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
मंगलवार को संजय गौड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से वार्ता की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। ऐसे में आमजन तक यह योजनाएं पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, मीडिया प्रभारी आशीष सतीजा, अमिताभ अग्रवाल, लक्ष्मी नेगी, रजनी बिष्ट, अरविंद बनियाल, भूपेंद्र सिंह, प्रीति कुलाश्री, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।