जनता को बताई सरकार की योजनाएं

Spread the love

भाजपा भाबर मंडल की ओर से कलालघाटी में चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भाबर मंडल की ओर से कलालघाटी में अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
रविवार को भाबर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कलालघाटी में घर&घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान चलाया। प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र्र ंसह बिष्ट कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास की बात करती है। सरकार ने जनता से किए वायदों को पूरा किया है] जिससे कि आज आमजन भाजपा सरकार के कार्यों से संतुुष्ट है। कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश का बेहतर विकास किया है। भाबर मंडल के अध्यक्ष मनोज पांथरी ने कहा कि भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नही है]इसलिए विपक्ष के पास आज एक भी मुद्दा नही है। डबल इंजन से देश के साथ&साथ ही प्रदेश के विकास को भी गति मिली है। इस मौके पर पार्षद मनीष भट्ट ]कमल नेगी] राजीव डबराल] मनमोहन पांडे] प्रकाश टम्टा] कैलाश खुल्बे सुरेश शर्मा अनुराग कोटनाला] देवेन्द्र गुंसाई]रमन तोमर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *