अडिटोरियम निर्माण जल्द पूरा करो सरकार

Spread the love

नई टिहरी। नरेंद्रनगर में सिंचाई विभाग की ओर से बनाई जा रही दुकानों व अडिटोरिम निर्माण कार्य समय से पूरा न होने के चलते आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क पर निर्माण सामग्री फैली होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नरेंद्रनगर बस अड्डे के समीप सिंचाई विभाग की ओर से करीब पांच करोड़ लागत से पार्किंग, दुकानों एवं अडिटोरियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 2020 में शुरु हुए निर्माण कार्य का समय से पूरा न होने के चलते स्थानीय लोगों को इसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। 7 फरवरी 2020 को शुरु हुए निर्माण को फरवरी 2021 तक पूरा होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते विभाग की ओर से ठेकेदार को अतिरिक्त समय निर्माण कार्य के लिए दिया गया। विभाग की ओर से अगस्त 2022 तक योजना को पूरा करने की बात कही जा रही है। योजना के तहत 18 दुकानें, 2 कैफे हल, 310 सीट का एक अडिटोरियम हल, 6 चार पहिया वाहन, 16 दोपहिया वाहन क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य समय से पूरा न होने से जहां लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैं, वहीं निर्माण सामग्री सड़क किनारे पड़ी होने से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी शूरवीर सिंह र्केतुरा, अजय रावत सहित टैक्सी यूनियन के लोगों ने निर्माण कार्य पूरा करने व सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री शीघ्र हटाने की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *