सरकार आबादी क्षेत्र से हटावाएं ट्रेंचिंग ग्राउंड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत गाड़ीघाट व कुंभीचौड़ सहित आसपास के क्षेत्र की जनता ने खोह नदी के तट पर बने ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। कहा कि आबादी के बीच चल रहे ट्रेंचिंग ग्राउंड से आमजन को संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पूर्व में शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गाड़ीडाघाट खोह नदी में हर रोज चालीस वार्ड का कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व कूड़े के ढेर ने आग भी पकड़ ली थी। बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्रवासियों के लिए नासूर बनता जा रहा है। दुर्गंध के कारण आसपास के परिवारों का सांस लेना भी दूभर हो जाता है। मुक्तिधाम में शव दहन करने के लिए पहुंचने वाले लोग व स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ी भी इससे परेशान हो रहे हैं। कहा कि जनता के हित को देखते हुए सरकार को जल्द ट्र्रेंचग ग्राउंड अन्यत्र शिफ्ट करना चाहिए। इस मौके पर मनोज सिंह, आनंद कुमार, रोहनी देवी, मुन्नी देवी पुष्पा देवी, सुदर्शन रावत, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *