गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपये कुंतल करे सरकार

Spread the love

रुद्रपुर। शांतिपुरी। किसान नेता ड. गणेश उपाध्याय ने प्रदेश सरकार से गेहूं के समर्थन मूल्य को कम से कम 2400 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में गेहूं खरीद नीति में पूरे प्रदेश में 241 क्रय केंद्र खोलने की घोषणा की गयी है। जिसमें सबसे अधिक 168 क्रय केंद्र ऊधमसिंह नगर में हैं।
रविवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान किसान नेता ड़ उपाध्याय ने कहा कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये रखा गया है जो कि महंगाई के दौर में बहुत कम है। विगत दो साल से हम लगातार कोर्ट के आदेश हैं कि किसानों का रकबा देखकर गेहूं व धान की खरीद करना चाहिए। जिससे किसानों की परेशानी नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व नौकरशाह केवल खानापूर्ति करने में लगे हैं। जो किसान एवं प्रदेश हित में अच्छा नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 22 लाख कुंतल खरीदने का लक्ष्य रखा है। किसान बेमौसम बारिश की वजह से बहुत नुकसान सामना करता हुआ आ रहा है। वर्तमान में नई सरकार ने रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दूसरी बार धामी सरकार ने सरकार बनाने के बाद जो डीजल व पेट्रोल में 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। इससे किसानों की कमर टूटने जा रही है और आम जनमानस परेशान है। लिहाजा सरकार को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य कम सक कम 2400 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *