एलिवेटेड मार्ग बनाने के लिए गंभीरता दिखाएं सरकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भले ही न्यायालय ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को स्वीकृति दे दी हो। लेकिन, स्थानीय लोग मार्ग को एलिवेटेड बनाने की मांग को लेकर अब भी धरने पर डटे हुए हैं। लोगों ने सरकार से मार्ग को जल्द से जल्द एलिवेटेड बनाने की मांग उठाई। कहा कि जब तक धरातल पर गंभीरता नहीं दिखाई जाएगी उनका धरना जारी रहेगा।
मंगलवार को लोगों ने चिलरखाल वन चौकी के समीप धरना दिया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग एलिवेटेड बनना आवश्यक है। मार्ग के बेहतर निर्माण से ही क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। साथ ही सिगड्डी के मंद पड़े व्यापार को भी गति मिलेगी। यही नहीं, इस मार्ग का निर्माण होने से कण्वाश्रम को भी नहीं पहचान मिलेगी। शहरवासियों को राजधानी देहरादून जाने के लिए उत्तर प्रदेश की सड़क से नहीं जाना पड़ेगा। कोटद्वार को राजधानी से जोड़ने का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। कहा कि स्थानीय जनता लंबे समय से मार्ग निर्माण को धरना दे रही है। लेकिन, अब तक सरकार चुप्पी साधे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *