हल्द्वानी में आईएसबीटी का जल्द निर्माण करें सरकार

Spread the love

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को बैठक आयोजित की। उन्होंने प्रदेश सरकार से हल्द्वानी में आईएसबीटी के लिए भूमि का चयन कर निर्माण करने और टीपी नगर चौकी को थाना बनाने की मांग की। शहर समेत रामपुर रोड को जाम से निजात दिलाने की मांग भी उठाई। व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि सरकार ने कई वर्षों से आईएसबीटी का कार्य अटका रखा है, जो कि चिंता का विषय है। हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। मुख्य बाजार से लेकर नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड में जाम की स्थिति रहती है। सात वर्ष पूर्व आईएसबीटी के लिए भूमि का चयन कर शिलान्यास भी हो गया था। इसके बाद सरकार ने इसे रद्द कर काम अटका दिया। हल्द्वानी उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल का मुख्य महानगर है। पूरी अर्थव्यवस्था इसी शहर से जुड़ी हैं। कुमाऊं मंडल में चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार का केंद्र हल्द्वानी ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *