सरकार ने महिलाओं के उत्थान के शुरू की योजनाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। भाजपा सरकारें हमेशा ही महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत रहती हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं शुरू की हैं, जिससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह संयोजिका आशा कोठारी और बीजेपी महिला मोर्चे की पौड़ी जिलाध्यक्ष मीना गैरोला ने द्वीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश सह संयोजिका आशा कोठारी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री धामी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उज्ज्वला योजना से लेकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास कराएं जाने आदि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने ऐसी योजनाओं की शुरुआत करते हुए महिलाओं को तोहफा देने का काम किया है। जबकि आज तक कोई भी सरकारें इस दिशा में नहीं सोच पाई। इस मौके पर नगर मोर्चा अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली अंजना वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख पोखड़ा रामेश्वरी जोशी, शकुंतला, मधु देवी, शशि भट्ट आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *