सरकार को त्रिस्तरीय मेडिकल ढांचा बनाने का सुझाव

Spread the love

नई टिहरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को तीसरी बेव से निपटने के लिए त्रिस्तरीय मेडिकल ढांचा तैयार करने का सुझाव दिया। तीसरी बेव से निपटने को तैयारी न की तो आम लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किशोर ने सीएम को दिये सुझाव में बताया कि अभी से ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों, आशा व अन्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर आवश्यक जीवन रक्षक मेडिकल से सम्बंधित सामग्री व आक्सीजन की व्यवस्था दी जाय। किचन व सभी सुविधाओं से लैस आईसोलेशन सेंटर गांव में ही बनाये जायें। ऐम्बुलेंस 24सों घंटे ड्राइवर व डीजल के साथ मौजूद हो, दूरी अधिकतम तीन किमी से ज्यादा न हो। एपीएचसी व पीएचसी सहित स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में डाक्टर व स्टाफ रात को भी तैनात हों। रैपर सेंटर बने जिला अस्पतालों को सरकार अपने हाथों में ले। पहाड़ से आने वाले मरीजों के लिए मैदानी अस्पताल में बेड आरक्षित रखे जायें, ताकि पहाड़ के मरीजों को भटकना न पड़े। महामारी काल में निजी व सरकारी अस्पतालों में उत्तराखंडवासियों के लिए चिकित्सा सुविधायें निशुल्क हों। टीकाकरण ग्रामीण स्तर पर किया जाय। त्रिस्तरीय स्वास्थ्य ढांचे को विकसित किया जाय। तीसरी लहर में लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए सरकार अभी से कमर कसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *